अहमदाबाद: इस बार का IPL फाइनल सिर्फ क्रिकेट का महामुकाबला नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और सम्मान का उत्सव भी बनने जा रहा है. मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले IPL 2025 के फाइनल मुकाबले की क्लोजिंग सेरेमनी खास अंदाज में होगी, जिसका थीम रखा गया है – ‘ऑपरेशन सिंदूर’. इसमें भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान को सलाम किया जाएगा.
ऑपरेशन सिंदूर: खेल के मंच से सैनिकों को सम्मान
BCCI ने बताया है कि यह समारोह तीनों सेनाओं- थल, वायु और नौसेना को समर्पित रहेगा. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी को भी आमंत्रित किया गया है. हालांकि, उनकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल लंबित है.
समारोह में स्टेडियम को तिरंगे रंग की रौशनी से जगमगाया जाएगा और शंकर महादेवन के लाइव परफॉर्मेंस से माहौल देशभक्ति के सुरों से भर जाएगा.
क्रिकेट से ऊपर है राष्ट्र की सुरक्षा: BCCI
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “IPL भले ही देश का जुनून है, लेकिन हमारे सैनिक हमारी असली प्रेरणा हैं. क्लोजिंग सेरेमनी सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सेना के सम्मान में एक छोटा सा योगदान है.” उन्होंने बताया कि 25,000 सीटें खास तौर पर सैन्यकर्मियों और विशेष मेहमानों के लिए रिजर्व रखी गई हैं.
टिकट्स की होड़, फ्लाइट्स के दाम आसमान पर
